उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

फतेहपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, नेहा गुप्ता बनीं डिप्टी जेलर

मेहनत और लगन से P.C.S. परीक्षा में सफलता, परिवार और जिले में खुशी का माहौल

बृजेन्द्र मौर्य/सब तक एक्सप्रेस।
फतेहपुर। जिले की होनहार बेटी कुमारी नेहा गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर पी.सी.एस. परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
नेहा गुप्ता, जो कि मूलचंद गुप्ता की पुत्री हैं और बांदा सागर रोड, राधानगर स्थित खुशवक्त राय नगर गेट के सामने की निवासी हैं, ने यह उपलब्धि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण से हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नेहा की इस उपलब्धि को लेकर अग्रहरि समाज एवं आसपास के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
नेहा गुप्ता की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि नेहा आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!