उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज

मकर संक्रांति के बाद संभावित फेरबदल, छह मंत्री पद खाली होने से अटकलें तेज

सब तक एक्सप्रेस।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली यह बैठक नए वर्ष में दोनों नेताओं की पहली औपचारिक भेंट रही।
इस मुलाकात को यूपी में मकर संक्रांति के बाद संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री से नए मंत्रियों को शामिल किए जाने और विभागीय बदलावों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दिल्ली में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी ने चर्चाओं को और बल दिया है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट प्रस्तावित है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बातचीत की संभावना जताई जा रही है। इन सभी बैठकों को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हाल ही में जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद छह पद रिक्त हो गए हैं। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को हटाए जाने या विभागों में बदलाव की भी चर्चाएं हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव और इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। इसी कारण संगठन और सरकार स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है। लखनऊ में संगठन की कई दौर की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं, अब दिल्ली में हो रही इन उच्चस्तरीय बैठकों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!