उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद में दो बाइकों की भिड़ंत, एक घायल

उमरिया | राहुल शीतलानी
होली का पर्व जहां पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नौरोजाबाद क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता का माहौल है।
ताजा मामला नौरोजाबाद के पेट्रोल पंप के पास का है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शहडोल से ग्राम भनपुरा की ओर जा रहा एक बाइक सवार घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और प्राथमिक मदद पहुंचाई। बताया जा रहा है कि इन दिनों नौरोजाबाद क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल घायल की स्थिति को देखते हुए आगे इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!