उत्तर प्रदेशखीरीटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सब तक एक्सप्रेस।
अज़ान खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय नीरज देवी के रूप में हुई है।
मृतका के पति अजय कुमार पाल के अनुसार, सोमवार दोपहर वह पशुओं के लिए चारा लेने बाहर गए थे, जबकि उनकी मां राम श्री और बहन किसी कार्य से लखीमपुर गई हुई थीं। उस समय घर में उनकी पत्नी नीरज देवी अकेली थीं। जब अजय वापस लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को चारपाई पर बेसुध अवस्था में पड़ा पाया।
परिजन आनन-फानन में नीरज देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अजय कुमार पाल और नीरज देवी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हरदोई जनपद के अलीनगर से हुआ था।
घटना की सूचना मिलने पर हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में अज़ान प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!