उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

सीतापुर ब्रेकिंग | अवैध अस्पतालों पर CMO का सख्त एक्शन, तीन सील

सब तक एक्सप्रेस।
सीतापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने लहरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान आवश्यक लीगल प्रपत्र न मिलने पर जनता अस्पताल, वरदान अस्पताल और आर ए हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कार्रवाई की भनक लगते ही खाटू श्याम अस्पताल और सारा हॉस्पिटल के संचालक मौके से फरार हो गए। जांच टीम में ACMO, CHC अधीक्षक और नायब तहसीलदार शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग अलर्ट मोड पर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!