उत्तर प्रदेश

बरेली में उप मुख्यमंत्री की गाड़ी से टकराई गाय, बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार बरेली में पीलीभीत रोड पर एक गाय से टकरा गई। वे जन चौपाल के बाद एयरपोर्ट लौट रहे थे। हादसे में उप मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्हें तुरंत दूसरी कार से एयरपोर्ट भेजा गया, जहां से वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने घटना की पुष्टि की।

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की कार गाय से टकराई।
  2. बरेली में पीलीभीत रोड पर हुआ यह हादसा।
  3. उप मुख्यमंत्री सुरक्षित, दूसरी कार से एयरपोर्ट रवाना।

 शहर से वापस एयरपोर्ट को लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार से अचानक सड़क पार कर रहे एक गाय टकरा गई। हादसे में उप मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे। उन्होंने मौके पर दूसरी कार में बैठाकर एयरपोर्ट भेजा गया।

उप मुख्यमंत्री फरीदपुर के गांव लौंगपुर में जन चौपाल करने के बाद बदायूं के दातागंज निकल गए थे। वहां से शाम 5:30 बजे वह बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से शाम छह बजे एयरपोर्ट की ओर उनका काफिला निकला।

पीलीभीत रोड पर बजरंग ढाबे के पास अचानक उनकी कार से सड़क पार कर रही एक गाय आकर टकरा गई। हादसे में उप मुख्यमंत्री समेत किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई।

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि कार से गाय टकराने के बाद मौके पर दूसरी कार से उप मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट भेजा गया। वहां से उप मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!