उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राघव चड्ढा का बड़ा सवाल

“नौकरी नहीं तो फीस रिफंड” की मांग पर गरमाई बहस

सब तक एक्सप्रेस।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा फीस को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक-एक पद के लिए लाखों अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क लिया जाता है, जबकि रिक्त पदों की संख्या बेहद कम होती है।
राघव चड्ढा ने सवाल किया कि जब सरकार पर्याप्त नौकरियां नहीं दे पा रही है, तो क्या अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा फीस को वापस करने पर विचार नहीं किया जाना चाहिए? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार छात्रों की फीस से अपना खर्च चला रही है?
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे बेरोजगार युवाओं और छात्रों की आवाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक मुद्दा करार दे रहे हैं।
फिलहाल “नौकरी नहीं तो फीस रिफंड” की मांग चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!