उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

दिनदहाड़े बैंक में सनसनीखेज चोरी, 82 वर्षीय किसान से 40 हजार रुपये उड़ाए

धान बिक्री की रकम निकालने आए थे बुजुर्ग, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

ब्यूरो रिपोर्ट – राहुल शीतलानी
सब तक एक्सप्रेस
उमरिया जिले में सहकारी बैंक परिसर के अंदर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। धान उपार्जन की राशि निकालने आए 82 वर्षीय किसान मनबोध साहू से अज्ञात चोर ने 40 हजार रुपये से भरा थैला चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान बैंक के काउंटर पर जानकारी ले रहे थे, इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाकर उनका थैला उठाया और तेजी से बाहर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि बैंक में लगे CCTV कैमरों में आरोपी साफ तौर पर कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि बैंक परिसर भी सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक, खासकर बुजुर्ग कैसे सुरक्षित रहेंगे। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बैंक प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!