उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

लोकदल ने चीन नीति पर सरकार को घेरा

कहा– आत्मनिर्भर भारत केवल नारा, चीनी सामान पर बढ़ती निर्भरता देश के लिए खतरा

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने केंद्र सरकार की चीन नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को “विश्व गुरु” बताती है, वही आज चीन की आर्थिक और कूटनीतिक गुलामी करती दिखाई दे रही है। सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतियों में न तो सख्ती नजर आती है और न ही आत्मसम्मान।
सुनील सिंह ने कहा कि आज भी देश का बाजार चीनी सामान से भरा पड़ा है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों का कच्चा माल और मशीनरी तक चीन से आयात की जा रही है, जो देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “आत्मनिर्भर भारत” केवल एक नारा बनकर रह गया है। सरकार बड़े कॉरपोरेट हितों के दबाव में चीन पर निर्भरता कम करने का साहस नहीं दिखा पा रही है। हजारों करोड़ रुपये के व्यापार घाटे के बावजूद सरकार की चुप्पी उसकी नीतिगत विफलता को उजागर करती है।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि देश को भाषणों से नहीं, बल्कि मजबूत नीतियों और आत्मसम्मान से विश्व गुरु बनाया जा सकता है। अब जनता सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!