उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

गिद्ध संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अमित सिंह चौहान बने फतेहपुर की शान

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) से किया गया सम्मानित, जिले में खुशी की लहर

सब तक एक्सप्रेस।
संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। जनपद के प्रख्यात पशु चिकित्सक डॉ. अमित सिंह चौहान ने गिद्धों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर फतेहपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। विलुप्ति के कगार पर खड़े गिद्धों को बचाने के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में इंटास फार्मा अहमदाबाद के औषधि विशेषज्ञ अतुल सचान, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष शुक्ला एवं जिला प्रभारी विपिन तिवारी ने डॉ. चौहान को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. अमित के प्रयासों से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में नई जागरूकता आई है और वैज्ञानिक सोच को जन-जन तक पहुंचाने में उन्हें सफलता मिली है।
डॉ. अमित सिंह चौहान ने पशु चिकित्सा को केवल इलाज तक सीमित न रखते हुए पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने पशुओं के इलाज में प्रयुक्त कुछ दवाओं के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई, जिनका असर मृत पशुओं के मांस पर पड़ता है। ऐसे मांस का सेवन करने से गिद्धों की मौत हो जाती है, जिससे उनकी संख्या तेजी से घटती गई। डॉ. अमित ने सुरक्षित दवाओं के प्रयोग को बढ़ावा देकर गिद्धों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल की।
कार्यक्रम में औषधि विशेषज्ञ अतुल सचान ने बताया कि वर्तमान में देश में गिद्धों की आबादी मात्र एक प्रतिशत रह गई है, जो बेहद चिंताजनक है। इसी संकट को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया जा रहा है।
डॉ. अमित की इस उपलब्धि पर उनके पिता एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
फतेहपुर के इस सपूत ने सिद्ध कर दिया कि जब विज्ञान, समर्पण और संवेदना एक साथ चलें, तो प्रकृति और मानवता दोनों की रक्षा संभव है।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!