उत्तर प्रदेश

अमरोहा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर के पास चाकू से गोदा, पांच थानों की फोर्स माैके पर पहुंची

Amroha Crime News: अमरोहा के पचोकरा गांव में दिनदहाड़े महिला की चाकू से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी घर में बंद हो गया है। हालात को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

अमरोहा के पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालात को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

UP: Woman murdered in broad daylight in Amroha, stabbed repeatedly near her home

खुद एसपी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि महिला दावत से लौटकर घर जा रही थी। तभी घर के पास दूसरी बिरादरी के एक युवक ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

UP: Woman murdered in broad daylight in Amroha, stabbed repeatedly near her home
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण – फोटो : संवाद
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीण आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे।
UP: Woman murdered in broad daylight in Amroha, stabbed repeatedly near her home
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण – फोटो : संवाद

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने खुद को घर में बंद कर लिया है। आक्रोशित लोग उसे पुलिस के हवाले करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे माहौल और गरमा गया। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते फिलहाल शव को मौके से नहीं उठाया जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!