उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊवाराणसीसीतापुरसोनभद्र

गणतंत्र दिवस 2026 पर सोनभद्र के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

सब तक एक्सप्रेस | ब्यूरो चीफ: सतीश पाण्डेय
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जनपद सोनभद्र के पुलिस विभाग के चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय सेवा भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख, जांच/अनुसंधान एवं ऑपरेशनल कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर इनका चयन किया गया है। सम्मान 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 25 जनवरी 2026) के अनुसार चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत/सिल्वर)” तथा “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से अलंकृत किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में—

● क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्र – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत)
● निरीक्षक श्री सदानंद राय – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)
● निरीक्षक श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)
● आरक्षी श्री शिवम मौर्य – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)
● आरक्षी श्री रिशव सिंह पटेल – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)
● निरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सराहनीय)
● हेड कांस्टेबल एपी श्री शशेखर राम – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सराहनीय)
● मुख्य आरक्षी चालक श्री रामाश्रय सिंह यादव – पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सराहनीय)

पुलिस विभाग ने बताया कि इन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और उच्च पेशेवर मानकों के साथ किया है, जो पूरे बल के लिए प्रेरणास्रोत है।
जनपद में इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित कर्मियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ जनसेवा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!