छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 प्रक्रिया में शामिल 254 अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी का दिन निर्णायक होने जा रहा है।


अनुपस्थित रहने पर दावा मान्य नहीं
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज सत्यापन का तृतीय और अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन का अर्थ अंतिम चयन नहीं है। सत्यापन के बाद अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा।
वेबसाइट पर भी उपलब्ध सूचना
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह सूचना उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दी गई है, ताकि सभी संबंधित अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिल सके।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.