उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

उमरिया में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, परिवार में मातम

नौरोजाबाद के गेस्ट हाउस कॉलोनी वार्ड-7 की घटना, कारण अज्ञात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित गेस्ट हाउस कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 19 वर्षीय शिवानी केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि शिवानी केवट, पिता रामलाल केवट की पुत्री थी। उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के पास स्थित एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार में शोक का माहौल है और इलाके में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलने पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!