राष्ट्रीय

विस्फोटकों के बक्से तरबूजों की खेप के नीचे छिपाए गए थे

पलक्कड़ कस्बे के पास विस्फोटकों के 100 से अधिक बक्से ले जा रही एक पिक-अप वैन जब्त की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन से जिलेटिन स्टिक के 100 से अधिक बक्से और डेटोनेटर के 20 से अधिक बक्से बरामद हुए। विस्फोटकों के बक्से तरबूजों की खेप के नीचे छिपाए गए थे और यह घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुई।

 पलक्कड़ कस्बे के पास विस्फोटकों के 100 से अधिक बक्से ले जा रही एक पिक-अप वैन जब्त की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन से जिलेटिन स्टिक के 100 से अधिक बक्से और डेटोनेटर के 20 से अधिक बक्से बरामद हुए।

विस्फोटकों के बक्से तरबूजों की खेप के नीचे छिपाए गए थे और यह घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुई। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान चालक ने बताया किया कि उसने बक्से कोयंबटूर से लादे थे और उन्हें त्रिशूर की एक खदान में ले जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के कहने पर भी चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद वाहन का पीछा किया गया।

पुलिस ने इस सूचना के बाद वाहनों की जांच के दौरान पिक-अप वैन को रोका कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक अवैध रूप से लाए जा रहे हैं। चालक के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!