उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

महिलाएं होती हैं समाज की आधारशिला

निर्मल नारायणी एकल नारी समूह का विधिवत शुभारंभ

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्मल नारायणी एकल नारी समूह का विधिवत शुभारंभ शीतला लीगल एसोसिएट्स, कल्याणपुर में किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समूह की संरक्षिका एवं निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष (माता) निर्मला मिश्रा की गरिमामयी संरक्षता में तथा संयोजक अधिवक्ता ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कोर ग्रुप सदस्य सरिता सिंह (संरक्षिका, लखनऊ पुलिस मित्र परिवार), कोर ग्रुप सदस्य संज्योती (प्रधानाध्यापिका, तिलक शिशु निकेतन), समाजसेवी रुचि मिश्रा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि “नारायणी” शक्ति का प्रतीक है और यही इस समूह की आत्मा है। यह मंच उन एकल महिलाओं के लिए समर्पित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों, दुख और संघर्ष के बीच भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। समूह का उद्देश्य महिलाओं को यह विश्वास दिलाना है कि वे कमजोर नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला हैं।
बताया गया कि निर्मल नारायणी एकल नारी समूह अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को एक सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगी मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से मनोरंजन, सांस्कृतिक और सामूहिक गतिविधियों द्वारा मानसिक तनाव कम करने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह (लखनऊ पुलिस मित्र परिवार) का विशेष योगदान रहा, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!