उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

किसान कांग्रेस ने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर संघर्ष का बिगुल फूंका

भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (मध्य जोन) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (मध्य जोन) के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी संगठन सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव मौजूद रहीं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बहादुर और सुरेन्द्र कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि मनीष हिंदवी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकारों पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में सबसे अधिक अत्याचार यदि किसी वर्ग पर हुआ है तो वह किसान हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसानों के लिए कोई ठोस नीति बनाई गई और न ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार क्रोनी पूंजीवाद के दबाव में काम कर रही है और किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए कृषि बाजार को विदेशी ताकतों के लिए खोल रही है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में किसानों को भुगतना पड़ेगा।
हिंदवी ने कहा कि मनोनयन पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से राहुल गांधी के नेतृत्व में मोदी और योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदीश सिंह ने चेयरमैन बृज मौर्या को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस एक नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसानों के प्रति जिस तरह की उदासीनता देखने को मिल रही है, ऐसे में किसान कांग्रेस का संघर्ष और अधिक तेज होगा।
उन्होंने कहा कि खाद, मनरेगा, गन्ना मूल्य और मुफ्त बिजली जैसे मुद्दे सरकार की प्राथमिकताओं में नहीं हैं। केवल 5 किलो राशन और 2000 रुपये की किसान सम्मान निधि देकर किसानों के अधिकारों को दबाया जा रहा है, जिसे किसान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम के आयोजक और उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी और कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी संगठन सर्वेश श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!