उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरमध्य प्रदेश

छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

राहुल शीतलानी
ब्यूरो चीफ, उमरिया/सब तक एक्सप्रेस
उमरिया। जिले के छपडौर आश्रम के पीछे उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ अचानक आश्रम के पीछे नजर आया और शोरगुल बढ़ने पर पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर बैठे तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल से घबराकर पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और तेंदुए के पास जाने की कोशिश न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!