उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए निर्देश

योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित देने, सड़कों का समयबद्ध निर्माण और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद नरेश चन्द्र उत्तम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
सांसद ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यों की प्रगति और पूर्ण परियोजनाओं की रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ समय पर पहुंच सके।


बैठक में स्वीकृत सड़कों के निर्माण को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्वामित्व योजना के तहत जिन गांवों में अभी तक घरौनी का वितरण नहीं हुआ है, वहां शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
असनी गंगा पुल के लंबे समय से बंद होने के मुद्दे पर एनएचआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मई माह तक पुल पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा के तहत मजदूरों के बकाया भुगतान की सूची उपलब्ध कराने, सड़क सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने और परंपरागत कृषि विकास योजना के लाभार्थियों की सूची भेजने के निर्देश भी दिए गए।
सांसद ने ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में किसानों को बेहतर सुविधा देने और पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत खेत तालाबों की सूची प्रस्तुत करने को भी कहा।
बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!