राष्ट्रीय

तौलिया, अंडरवियर और कंघा-शीशा… अफसरों को शाही इंतजाम का ऑर्डर देने वाले ‘बंजल साहब’ पर गिरेगी गाज

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल निदेशक विवेक बंजल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। यह फैसला प्रयागराज दौरे के लिए बंजल को दिए गए अत्यधिक प्रोटोकॉल को लेकर हुए विवाद के बाद आया।

 केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल (BSNL) डायरेक्टर विवेक बंजल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे के लिए उन्हें दिए गए प्रोटोकॉल को लेकर हुए बड़े विवाद के बीच की गई है।

मंत्री ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया था और उन्होंने इस घटना को “गलत, नामंजूर और चौंकाने वाला” बताया। डायरेक्टर के किलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और उनसे सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार इसे आसानी से नहीं जाने देगी।

सिंधिया ने क्या कहा?

सिंधिया ने कहा, “मैंने यह साफ कर दिया है कि यह गलत है और पहले से बने नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। यह मुझे मंज़ूर नहीं है। हम इस तरह बर्ताव नहीं कर सकते, यह 21वीं सदी है। यह चौंकाने वाला है। डायरेक्टर को सात दिन के जवाब के साथ शो-कॉज नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया है। हम सही एक्शन लेंगे।”

क्या है पूरा मामला?

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर (CFA) बंजल 25-26 फरवरी को प्रयागराज आने वाले थे। हालांकि, यह आदेश वायरल होने के बाद उनका ट्रिप कैंसिल कर दिया गया। ऑर्डर के मुताबिक, करीब 50 अधिकारियों को 20 काम सौंपे गए थे।

आदेश पर क्यों मचा बवाल?

प्रयागराज पहुंचने पर बंजल को संगम में स्नान करना था, नाव की सवारी करनी थी और बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और पातालपुरी मंदिरों में जाना था। अधिकारियों की ‘स्नान’ किट में एक तौलिया, अंडरगारमेंट, चप्पल (ऑफिस ऑर्डर में ‘स्लीपर’ लिखा था), कंघी, आईना और एक तेल की बोतल शामिल थी। घाट पर आम इस्तेमाल के लिए एक बेडशीट का इंतजाम करने का भी निर्देश दिया गया था।

ऑर्डर के अनुसार, होटल और सर्किट हाउस में एक ड्राई फ्रूट बाउल, एक फ्रूट बाउल, एक शेविंग किट, एक तौलिया, टूथपेस्ट, एक ब्रश, साबुन, शैम्पू, एक कंघी और तेल का इंतजाम किया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!