उमरियाक्राइमटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयरीवा

पाली थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 7,300 रुपये और 52 पत्ते बरामद

चक्की के खुले कमरे में चल रहा था दांव का खेल, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

सब तक एक्सप्रेस।
ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
उमरिया। जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 7,300 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक मोटवानी की चक्की के खुले कमरे में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कमरे में बैठे लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पाए गए।
छापे के दौरान पुलिस ने दीनबंधु प्रजापति, अशोक मोटवानी, कईम अहमद, सूरज प्रजापति, कृष्ण कुमार गुप्ता, कलाम खान, अयोध्या गुप्ता और ओमप्रकाश विश्वकरमा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि चक्की का कमरा खुला होने के कारण आसपास के लोगों की नजर इस गतिविधि पर पड़ी थी। हालांकि मौके पर मौजूद लोग इसे सामान्य बैठकी बता रहे थे, लेकिन ताश के पत्ते और नगदी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।
पुलिस ने जब्त किए गए सामान का पंचनामा बनाकर थाने में जमा करा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!