उमरियाखेलटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

भारत की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन, नौरोजाबाद में दिखा जबरदस्त उत्साह

ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी, उमरिया
सब तक एक्सप्रेस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के महा मुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर भारत की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन भी शुरू हो गए हैं।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में भी लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले ही लोग एक-दूसरे को भारत की जीत की शुभकामनाएं देते नजर आए और टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल मुकाबला अपने नाम करेगी।

मोबाइल व्यापारी तब्बू खान ने भी भारत की जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि पूरे देश की दुआएं टीम इंडिया के साथ हैं और भारत इस बड़े मुकाबले को जरूर जीतेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!