उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

पाली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष ऊषा कोल कांग्रेस में शामिल

उमरिया | सब तक एक्सप्रेस | राहुल शीतलानी।

ब्यूरो रिपोर्ट:
उमरिया जिले की राजनीति में शनिवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। पाली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने उमरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बताया गया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ऊषा कोल ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से पाली क्षेत्र की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से क्षेत्र में कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जनप्रतिनिधियों का जुड़ना कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
वहीं ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुई हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।
— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!