राष्ट्रीय

सूरत में आटो चलाता था पति, होली पर आया तो पत्नी की इस जिद ने ले ली उसकी जान

जालौन के पिथऊपुर निवासी विकास चंदेल ने आत्महत्या कर ली। वह सूरत में ऑटो चलाता था और होली पर घर आया था। पत्नी सूरत में साथ रहने की जिद कर रही थी, जिससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।

HighLights

  1. पति ने पत्नी की सूरत जाने की जिद पर की आत्महत्या।
  2. होली पर घर आया था सूरत में ऑटो चलाने वाला पति।
  3. रात में हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर दे दी जान।

 सूरत में जाकर साथ रहने की पत्नी की जिद से नाराज होकर पति ने घर पर फंदा लगा कर जान दे दी। घटना से पहले दंपती में रात को विवाद होता रहा। पत्नी के सो जाने पर पति ने दूसरे कमरे में जाकर गमछा से फंदा लगा कर लटक गया। वह होली पर सूरत से अपने गांव पिथऊपुर आया था, वह वहां पर आटो चलाने का काम कर रहा था। बच्चों की शिक्षा को लेकर पत्नी उरई के मुहल्ला पटेल नगर में किराये का कमरा लेकर रही है। पुलिस जांच करने पहुंची तो शव फंदे पर नहीं था, बल्कि चारपाई पर लेटी हालत में पड़ा था।

सिरसाकलार थाना के ग्राम पिथऊपुर निवासी 42 वर्षीय विकास चंदेल उर्फ छोटू बाबू के मां-बाप का निधन कुछ साल पहले हो गया था। वह गुजरात के सूरत में आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी साधना अपने पुत्र रितिक और एक पुत्री सौम्या के साथ उरई में किराए पर कमरा लेकर बच्चों की पढ़ाती हैं। होली के तीन दिन पहले ही पति-पत्नी गांव आए थे। पत्नी कई बार पति से साथ में सूरत जाने की जिद करती थी लेकिन विकास अकेले ही सूरत में रहना चाहता था।

शनिवार की शाम पति-पत्नी में इसी बात को लेकर एक बार फिर झगड़ा हो गया। रात में पत्नी अपने बच्चों को लेकर एक कमरे में सो गई तभी विकास ने घर के दूसरे कमरे में गमछे से पंखे के हुक से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब पत्नी जागी तो पति को फंदे पर लटका देखा। पहुंचे स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला ने पहुंचकर जांच की। घटना के बाद पत्नी और बच्चे बेहाल हैं। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, शराब पीने से रोकने पर संविदा कर्मी ने फंदा लगा कर दी जान

सदर कोतवाली के बघौरा गांव निवासी स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी 44 वर्षीय दयाशंकर ने शराब पीकर आने पर पत्नी के टोकने के बाद अपने को कमरे में बंद कर फंदा लगा कर जान दे दी। स्वजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को शराब पीकर आने के बाद पत्नी के साथ उनका विवाद हुआ था। मामला शांत हो जाने पर वह अपने कमरे में सोने चले गए थे।

बघौरा निवासी दयाशंकर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर चौकीदार के पद पर आयुष्मान केंद्र उमरारखेड़ा में कार्यरत थे। पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे घर पहुंचे और नशे की हालत में होने से झगड़ा करने लगे। उन्हें किसी तरह संभाला। आए दिन शराब पीने की आदत को छोड़ने के लिए कहा तो और गुस्सा गए। रात करीब बारह बजे वह अपने कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद फिर स्वजन उन्हें कमरे में देखने गए तो वह छत के कुंडा से रस्सी से फंदा लगा कर लटके थे। दरवाजा तोड़ कर उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। कोतवाली निरीक्षक हरीचंद्र ने बताया कि स्वजन के अनुसार घरेलू विवाद व शराब की वजह से संविदाकर्मी ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!