भारतीय टीम पर हुई करोड़ों रुपयों की बारिश तो न्यूजीलैंड हार के बावजूद हुआ मालामाल, बाकी टीमों का भी ICC ने भरा खजाना

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईसीसी ने करोड़ों रुपये की प्राइज मनी बांटी है। विजेता भारत को 27.48 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 14.65 करोड़ रुपये दिए गए।
HighLights
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 27.48 करोड़ रुपये पाए
- सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप के चैंपियन बनने के बाद रुपयों की बारिश हुई है। न्यूजीलैंड को भले ही फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें भी करोड़ों रुपए मिले हैं। इसके अलावा सुपर-8 की टीमें और ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपए मिले हैं। हालांकि, विजेता टीम को सबसे अधिक रुपए मिले हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 120 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का एलान किया था।
टी20 विश्व कप में आईसीसी ने सभी टीमों के लिए एक राशि तय की थी। ऐसे में 120 करोड़ रुपए को टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 20 टीमों को पैसे मिलेंगे। भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया है। इसके लिए टीम इंडिया को 27 करोड़ की मोटी रकम मिलने वाली है।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत पर रुपयों की बारिश
भारत ने अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम पर आईसीसी की तरफ से करोड़ों रुपयों की बारिश हुई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को फाइनल जीतने के बाद आईसीसी की तरफ से 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपए मिले।
न्यूजीलैंड की टीम भी मालामाल
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी ने रनर-उप टीम के लिए 1.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी थी। ऐसे में कीवी टीम को फाइनल हारने के बावजूद लगभग 14.65 करोड़ रुपए मिले।
सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम को प्राइज मनी
सेमीफाइनल तक साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया था। प्रोटियाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इंग्लिश टीम को भारतीय टीम ने 7 रनों से हराया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका औक इंग्लैंड को 7.24 करोड़ रुपए मिले।
सुपर-8 टीमों के लिए प्राइज मनी
सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम को भी करोड़ों रुपए मिले हैं। इस चरण तक पहुंचने वाली टीम को 3.48 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा ग्रुप स्टेज की बात करें, तो यहां पर आईसीसी ने सभी टीमों के लिए 2.29 करोड़ रुपए की इनामी राशि तय की है। ऐसे में भाग लेने वाली सभी टीमों को 2.29 करोड़ रुपए मिले हैं।



