उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

मंदिर के पास पान दुकान की आड़ में चल रहा था सट्टा, पुलिस ने 410 रुपये के साथ आरोपी को पकड़ा

उमरिया | राहुल शीतलानी।सब तक एक्सप्रेस।
उमरिया जिले के पाली नगर में दुर्गा मंदिर के पास लंबे समय से पान की दुकान की आड़ में चल रहे सट्टे के खेल पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पाली पुलिस ने दबिश देकर गुड्डू उर्फ लेचू अग्रवाल को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 410 रुपये नकद और सट्टा पट्टी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक पान की दुकान पर काफी समय से सट्टा लिखने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन भर यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती थी और कई लोग सट्टे के नंबर लगवाने के लिए पहुंचते थे।
बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुड्डू उर्फ लेचू अग्रवाल को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे की पर्चियां और 410 रुपये नकद बरामद किए गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां पहले से ही देखी जाती रही हैं और कई बार इसकी चर्चा भी होती रही है।
यह कार्रवाई एसडीओपी शिवचरण मोहित के मार्गदर्शन में की गई है। पाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!