मनोरंजन

राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर और यामी गौतम को दी सावधान रहने की चेतावनी, कहा- ‘लोग उनसे जलते हैं इसलिए…’

राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग आदित्य और यामी गौतम की सफलता से जलते हैं और उनके असफल होने का इंतजार कर रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की तारीफ की
  2. इंडस्ट्री आदित्य-यामी की सफलता से जलती है
  3. RGV ने दोनों को सावधान रहने को कहा

 आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर देखने के बाद से ही राम गोपाल वर्मा उनके फैन हो गए हैं। डायरेक्टर की तारीफ में उन्होंने पहले भी कई बातें बोली थीं और अब एक बार फिर से RGV ने आदित्य की सक्सेस और इंडस्ट्री के रिएक्शन पर बयान दिया है।

आदित्य धर की बढ़ती सक्सेस को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग उनसे जलते हैं। निर्देशक ने दावा किया कि लोग आदित्य धर और यामी के फेल होने का इंतजार कर रह क्योंकि वो उनकी कामयाबी से जलते हैं।

राम गोपाल वर्मा ने की आदित्य धर की तारीफ

रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में आरजीवी ने आदित्य की शिल्प कौशल और फिल्म टेक्निक्स पर उनकी पकड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके काम ने पर्दे पर कहानियों को बताने के तरीके को मौलिक रूप से बदल दिया है।

Yami (6)

राम गोपाल वर्मा ने कहा- ‘आपको समझना होगा कि आदित्य धर ने मूवी बिजनेस के लिए क्या किया है। उन्होंने ऑनलाइन स्टोरीटेलिंग का पूरा व्याकरण ही बदलकर रख दिया है। हमारी फिल्में अब वैसी नहीं रहेंगी और ये मैं सिर्फ हिंदी की नहीं सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं। इसका मतलब है भारी बजटीय देनदारी। इसलिए, जाहिर है, वे उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने सभी को अपने कॉम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है और इसमें बहुत पैसा खर्च होता है।’

हक मूवी की तारीफ की

निर्देशक ने यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के बारे में भी बात की। ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी जिसमें यामी के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। सुपन वर्मा इसके निर्देशक हैं। यह फिल्म मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसमें मुस्लिम परिवारों में वैवाहिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

राम गोपाल ने कहा कि आदित्य धर और यामी गौतम को बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री उनके लड़खड़ाने और गिरने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!