उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

पाली में शुक्रवार को 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित

राहुल शीतलानी,ब्यूरो चीफ।
पाली (उमरिया)। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, बी.आर.एस. पाली द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को 220 केवी सबस्टेशन बिरसिंहपुर पाली में 40 MVA PTR यार्ड के रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
जारी सूचना के मुताबिक सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी बसस्टैंड फीडर, 11 केवी मंगठर फीडर, 33 केवी घुनघुटी, 11 केवी मड़रिया फीडर, 11 केवी निगहरी फीडर, 11 केवी नौरोजाबाद ग्रामीण फीडर, 11 केवी छाता कला फीडर और 11 केवी पटपरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!