मनोरंजन

Dhurandhar The Revenge: 200 करोड़ पहले दिन, 500 करोड़ का हफ्ता; इतिहास रचने को तैयार है ‘हमजा’

आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, जिसमें पेड प्रीव्यू से 36 करोड़ रुपये शामिल हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन 100 करोड़ से अधिक कमा सकती है।

HighLights

  1. पेड प्रीव्यू से 36 करोड़, एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
  2. पहले दिन कितना रहेगा कलेक्शन?
  3. विदेशों में भी धुरंधर 2 का क्रेज

 धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को रिलीज होने में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। 19 मार्च को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदित्य धर की धुरंधर साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।

इस स्पाई थ्रिलर की पॉपुलैरिटी पुष्पा 2 (Pushpa 2) और बाहुबली (Baahubali) के सीक्वल को भी पार करने की क्षमता रखती है।

पहले ही दिन मिलेगी धमाकेदार ओपनिंग?

इसी के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग में रेगुलर शो और पेड प्रिव्यू में भी रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है। फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रचार के चलते एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली रहे हैं। Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्री-सेल्स में जबरदस्त उछाल आया है, प्रमुख शहरों में टिकट तेजी से बिक रहे हैं और प्रीमियम फॉर्मेट की डिमांड अधिक है। फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही अच्छी कमाई कर ली है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की ओर इशारा कर रही है।

Dhurandhar (22)

पेड प्रिव्यू के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म की एडवांस बुकिंग आसमान छू रही है। रिलीज से एक दिन पहले ही, पेड प्रीव्यू में 8 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह एक नया भारतीय रिकॉर्ड है। दो दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग भारत में पहले ही 25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

विदेशों में, धुरंधर 2 उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल्स में 5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस ग्लोबल सफलता ने फिल्म को ओपनिंग वीकेंड में 130 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग कलेक्शन तक पहुंचा दिया है। और यह सब रिलीज से दो दिन पहले की बात है।

हिंदी सिनेमा में इतिहास रचेगी धुरंधर 2?

पेड प्रीव्यू ने धुरंधर 2 को काफी फायदा पहुंचाया है। बता दें कि 40 करोड़ रुपये का प्रीमियर, जो लगभग तय है फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को और भी बढ़ा देगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर 2 शाहरुख खान की पठान जिसने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन और रणबीर कपूर की एनिमल ( 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन) से भी ज्यादा की ओपनिंग करेगी। इसका मतलब है कि फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन (प्रीमियर कलेक्शन सहित) 100 करोड़ रुपये से अधिक होगा, जो हिंदी सिनेमा के लिए पहली बार होगा।

Dhurandhar (23)

कितना रहेगा पहले दिन का कलेक्शन?

इसके अलावा फिल्म का विदेश में भी काफी हाइप बना हुआ है जोकि इसकी वर्ल्डवाइड सफलता की और इशारा करता है। फिल्म उत्तरी अमेरिका में किसी भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर का रिकॉर्ड बनाने की राह पर है, जहां पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन से 25 लाख रुपये की कमाई हो रही है। खाड़ी देशों (Gulf Countries) और पाकिस्तान में रिलीज न होने के बावजूद, धुरंधर 2 से अधिकांश क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 अपने पहले दिन 200 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

अगर धुरंधर ऐसा करती है तो यह ऐसा करने वाली बाहुबली 2, आरआरआर और पुष्पा 2 के बाद चौथी भारतीय फिल्म (और बॉलीवुड की पहली फिल्म) होगी।

बता दें कि आजकल कई मूवीज वर्ल्ड ऑफ माउथ पर भी काम कर जाती हैं। धुरंधर पार्ट 1 की सफलता का सबसे अहम पहलू ओपनिंग वीकेंड के बाद जारी हुआ था। ओपनिंग थोड़ी ढीली रही लेकिन वर्ल्ड ऑफ माउथ ने यहां अपना काम किया। अगर धुरंधर 2 को भी इसका फायदा मिलता है, तो चार दिन के लंबे वीकेंड में यह फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!