इंदौरटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में भीषण आग का कहर: एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

ईवी कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गैस सिलेंडर फटने से तीन मंजिला मकान बना आग का गोला

सब तक एक्सप्रेस: इंदौर/मध्य प्रदेश।
मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। हादसे में कुल 8 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 6 लोग बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में खड़ी ईवी कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद तीन मंजिला मकान आग की लपटों में घिर गया।
इस हादसे में कॉस्मेटिक कारोबारी विजय सेठिया (65), उनकी पत्नी सुमन देवी (60), परिवार की महिला सदस्य रुचिका/सिमरन, नाती तन्मय (6 वर्ष), नातिन राशि (12 वर्ष) समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय सेठिया कैंसर के इलाज के लिए पिछले एक महीने से इंदौर में अपने रिश्तेदार मनोज पुगलिया के घर पर ठहरे हुए थे।
परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को ही एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए किशनगंज से इंदौर पहुंचे थे, लेकिन रात में हुई इस भयावह घटना ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।
हादसा इतना भयावह था कि आग लगने के बाद घर का डिजिटल लॉक सिस्टम फेल हो गया, जिससे दरवाजे नहीं खुल सके और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए।
इंदौर से किशनगंज की दूरी करीब 1700 किलोमीटर है। घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कई रिश्तेदार इंदौर पहुंच चुके हैं।
फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!