इंदौरउमरियाटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान झूलेलाल जयंती

20 मार्च को सिंधी समाज की दुकानें रहेंगी बंद, शोभायात्रा और प्रसाद वितरण का आयोजन

सब तक एक्सप्रेस | ब्यूरो चीफ उमरिया | राहुल शीतलानी:

उमरिया जिले के नौरोजाबाद में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। साथ ही चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
सिंधी समाज के अध्यक्ष एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमल चंदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 20 मार्च को सिंधी समाज की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी।


कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे भगवान झूलेलाल जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके पश्चात शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो राजा किराना स्टोर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—पीपल चौक, बस स्टैंड और बाजार पूरा से होते हुए निकलेगी।

शोभायात्रा का समापन बाजार पूरा में किया जाएगा।
सिंधी समाज ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!