बिजनेस

HDFC Bank Shares: 8% तक गिरे एचडीएफसी बैंक के शेयर, आतनु चक्रवती के इस्तीफे से हाहाकार, क्या और बढ़ेगी गिरावट?

एचडीएफसी बैंक के शेयर अतानु चक्रवर्ती के पार्ट-टाइम चेयरमैन पद से इस्तीफे के बाद 8% तक गिर गए। चक्रवर्ती ने बैंक के भीतर पिछले दो सालों में हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से असहमति जताते हुए पद छोड़ दिया है।

HighLights

  1. एचडीएफसी बैंक के शेयर 8% तक गिरे।
  2. अतानु चक्रवर्ती ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया।
  3. एक्सपर्ट ने कहा- शेयरों के लिए 770 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है।

 मार्केट कैप के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Shares) के शेयरों में तेज गिरावट आ गई है और शुरुआती कारोबार में यह 8 फीसदी तक गिर गए। दरअसल, एचडीएफस बैंक के शेयरों में यह मंदी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद आई है।

एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा है कि इसके पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों गिरे शेयर?

एचडीएफसी बैंक से अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा और उनके आरोप कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिहाज से बेहद चिंताजनक हैं, इसलिए बैंक के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। आतनु चक्रवर्ती ने कहा है कि वे पिछले दो सालों में बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि “बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएँ और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले दो सालों में देखा है, मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।” वे 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!