उमरियाटॉप न्यूजधार्मिकनवरात्रिबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

शक्ति की उपासना में डूबेगा जनसैलाब, आज से शुरू चैत्र नवरात्र

देवी मंदिरों में पूरी हुई तैयारियां, मां बिरासिनी सहित सभी मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

उमरिया, राहुल शीतलानी।
पावन चैत्र नवरात्र का शुभारंभ आज से हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जिले के सभी देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र के पहले दिन मां बिरासिनी मंदिर में सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी।
नवरात्र के दौरान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। भक्त जल चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लेंगे। आरती के समय शंख, घड़ियाल और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय रहेगा।
जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी मंदिर, चंदिया, उचेहरा, पठारी, मानपुर और उमरिया के अन्य देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु नंगे पांव चलकर मंदिर पहुंचेंगे और माता के दर्शन करेंगे।


नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिरों में जवारा कलश की स्थापना शुरू हो जाएगी। मंदिरों को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए पानी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए धर्मशालाएं भी खोली गई हैं।
मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई है और पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
नवरात्र के नौ दिनों में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों में भक्त बड़ी श्रद्धा से माता की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!