राजस्थान

उदयपुर: बेटी ने किया प्रेम विवाह, पिता ने छपवाया शोक संदेश

भीलवाड़ा में एक पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर उसे मृत मान लिया। बेटी ने दूसरे समाज के युवक से शादी की, जिसके बाद पिता ने शोक संदेश छपवाकर उसमें तेरहवीं और ब्रह्मभोज भी रखने की बात लिखवाई है।

HighLights

  1. भीलवाड़ा में पिता ने बेटी के प्रेम विवाह पर शोक संदेश छपवाया।
  2. पिता ने बेटी को मृत मानकर तेरहवीं, ब्रह्मभोज की घोषणा की।
  3. पुलिस ने बालिग बेटी को सुरक्षा दी, वह फैसले पर अडिग रही।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक अनोखा और भावनात्मक मामला सामने आया है, जहां बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने उसे जीवित होते हुए भी मृत मान लिया।

पिता ने बेटी का शोक संदेश छपवाकर 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम घोषित कर दिया।

पिता ने बेटी के सामने फैलाई झोली

जानकारी के अनुसार युवती जयपुर में पढ़ाई करती थी और उसने अपनी मर्जी से दूसरे समाज के युवक से विवाह कर लिया। मामला सामने आने पर युवक-युवती परिजनों को मनाने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।

सूचना मिलने पर परिजन भी थाने पहुंचे, जहां पिता ने बेटी को मनाने के लिए उसके सामने झोली तक फैलाई और घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही। इस घटना से आहत पिता ने बेटी से संबंध समाप्त करते हुए उसे मृत मान लिया।

पिता ने छपवाए गए शोक संदेश में 20 मार्च 2026 को बेटी का स्वर्गवास बताया है। साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत तेरहवीं और अन्य कार्यक्रमों की तिथियां भी घोषित की गई हैं।

मामले में संबंधित थानाधिकारी ने बताया कि युवती बालिग है और उसे अपनी इच्छा से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा प्रदान की है। वहीं, पिता द्वारा शोक संदेश छपवाना उनका निजी और भावनात्मक निर्णय बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!