पैंची में जनसुनवाई: डॉ. प्रियंका पैंची ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश

🖊 सब तक एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट |
पेंची।
जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में आज पैंची स्थित निज निवास पर डॉ. प्रियंका पैंची ने क्षेत्र से पधारे अनेक परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं विस्तार से सुनीं।
डॉ. प्रियंका ने स्पष्ट किया कि —
“जनता की प्रत्येक बात मेरे लिए महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है कि हर व्यक्ति की आवाज़ को गंभीरता से सुनूं और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करूं।”
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा रखे गए मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डॉ. प्रियंका ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
स्थानीय लोगों ने डॉ. प्रियंका के इस संवेदनशील रवैये की सराहना की और कहा कि ऐसी जनसुनवाई उन्हें विश्वास और राहत प्रदान करती है।
👉 #PriyankaPenchi
👉 Dr. Mohan Yadav, CM Madhya Prades
📲 www.sabtakexpress.com | @sabtakexpress