उदयपुरकोटाजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर को ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’

दिल्ली समारोह में वर्चुअली लेंगे सम्मान, मरीजों की सेवा को दी प्राथमिकता

श्रीगंगानगर, 9 अप्रैल 2026। स्वास्थ्य और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर को ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार ‘इनोवेटिव फिजियोथेरेपी प्रैक्टिस अवॉर्ड’ श्रेणी में दिया जा रहा है।
यह सम्मान 11 अप्रैल को नई दिल्ली के होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल मौजूद रहेंगे।
मनीष कपूर अपने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। इसके लिए आयोजक संस्था काइट्सक्राफ्ट प्रोडक्शंस द्वारा विशेष डिजिटल व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वे जूम या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से वर्चुअली जुड़कर अपना सम्मान ग्रहण करेंगे।
अवॉर्ड जूरी ने उनके कुशल नेतृत्व, पेशेवर ईमानदारी और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को देखते हुए इस सम्मान के लिए चयन किया है।
यह पुरस्कार न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि उनके सेवा भाव का भी प्रतीक है, जो चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!