उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, बस और पुलिस वाहन की आमने-सामने टक्कर

चंदिया थाना प्रभारी सहित कई घायल, पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी, उमरिया।
बांधवगढ़/उमरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम भरौला के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सदभावना बस और चंदिया थाना प्रभारी के पुलिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस का शासकीय वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।
इस हादसे में थाना प्रभारी जे.एस. परस्ते और आरक्षक सौरभ डांगी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!