सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण और लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने के निर्देश

उमरिया | राहुल शीतलानी, ब्यूरो चीफ
उमरिया में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए और लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निपटाया जाए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदन, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, जनसुनवाई, न्यायालयीन मामले, मानवाधिकार से जुड़े पत्र एवं फैक्ट न्यूज की समीक्षा की गई। सीईओ ने सभी जिला अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.के. सेनगुप्ता, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, अमित सिंह, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ मानपुर प्रत्यूष श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



