
रिपोर्ट: कैलाश चंद्र कौशिक | सब तक एक्सप्रेस
जयपुर।
हरियाली तीज के पावन अवसर पर इंदिरा गांधी नगर (जगतपुरा) में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 27 जून 2025 से वृहद स्तर पर शुरू हुआ है और सर्व समाज सेवा समिति के नेतृत्व में इसके सातवें चरण का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इस चरण के अंतर्गत सेक्टर 6/MB ग्रीन बेल्ट (435, गुरुशिखर अपार्टमेंट के पीछे) एवं सेक्टर 5 ग्रीन बेल्ट में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जामुन, शीशम, करंज और शहतूत जैसे छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही, केसिया, शहतूत, सेमल और जामुन के छोटे पौधों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
🌱 वृक्षारोपण में जुटे समाजसेवी और कॉलोनीवासी
इस अवसर पर डॉ. अशोक दुबे ने अभियान की जानकारी साझा की और कहा कि—
“हरियाली तीज जैसे पर्वों पर प्रकृति से जुड़ने का यह प्रयास न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी है, बल्कि समाज को एकजुट भी करता है।”
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और कॉलोनीवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
ललित किशोर चतुर्वेदी, अमित माथुर, जनार्दन चतुर्वेदी, हरिराम मीणा, नितेश शर्मा, विवेक शर्मा, राजेश भट्ट, अवध बिहारी शर्मा, विनोद शर्मा, गंगाराम कोहली, हेमेन्द्र पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, मनमोहन संख्याधर, महेंद्र चतुर्वेदी, मदन लाल, डॉ. अशोक दुबे, संदीप शर्मा बानूड़ा।
👩🦰 मातृशक्ति की भी रही विशेष भागीदारी
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। ममता टिक्कीवाल, कुसुम चौहान, निशा चतुर्वेदी समेत अनेक महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधे लगाए।
इस सफल आयोजन से कॉलोनीवासियों में पर्यावरण के प्रति नई चेतना का संचार हुआ है। वृक्षारोपण अभियान अगले कुछ दिनों तक इंदिरा गांधी नगर के विभिन्न सेक्टर्स में चलता रहेगा।