मनोरंजन

Netflix पर फिर लौट रही Ranveer Singh की ‘धुरंधर’, लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट

मुंबई: Dhurandhar एक बार फिर ओटीटी पर वापसी करने जा रही है, लेकिन इस बार दर्शकों को फिल्म का बिल्कुल अलग अनुभव मिलने वाला है। Netflix ने घोषणा की है कि Ranveer Singh स्टारर फिल्म का ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन जल्द स्ट्रीम किया जाएगा। इस खबर के बाद जहां फैंस में उत्साह बढ़ गया है, वहीं कई दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर कंफ्यूज भी नजर आ रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का नया वर्जन 22 मई से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगा। प्लेटफॉर्म ने पोस्ट के साथ लिखा, “आंधी आ रही है और इस बार एक्स्ट्रा घातक।”

दरअसल, यह फिल्म का वही वर्जन है जिसमें कई ऐसे सीन और फुटेज शामिल किए गए हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाया गया था। यही वजह है कि इसे ‘रॉ एंड अनदेखा’ नाम दिया गया है।

फिल्म के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसका दूसरा पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर आएगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Dhurandhar The Revenge अगले महीने 4 जून को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ का इंटरनेशनल रॉ वर्जन पहले ही 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है। इसी वजह से भारतीय दर्शकों के बीच थोड़ी उलझन बनी हुई है।

Dhurandhar पहली बार 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं इसका सीक्वल Dhurandhar 2 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ और इसने 1790 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

फिल्म में Ranveer Singh के अलावा Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!