
वाराणसी | ब्यूरो रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के निर्देश पर वाराणसी के सर्किट हाउस में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह ‘शिवाजी’ ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा पार्टी के निर्देशों का अनुशासनपूर्वक पालन करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव, शहर और बूथ स्तर तक पहुंचाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह ‘शिवाजी’, प्रदेश अध्यक्ष (एनजीओ प्रकोष्ठ) ऋतुराज गोस्वामी, आयुष चौबे ‘रजत’, डेविड मिश्र, प्रमोद सिंह भातू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन के मूल मंत्र “संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है” को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।



