उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

नीलेश द्विवेदी बने दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

भाजपा ने संगठन में दी नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ नियुक्ति आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में नीलेश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति तथा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत चौधरी द्वारा यह नियुक्ति घोषित की गई। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नीलेश द्विवेदी के साथ सुधीर ढेड़ा और सौरभ खेरवाल को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं युवा मोर्चा में नौ पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नीलेश द्विवेदी को मिली नई जिम्मेदारी को संगठन में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश महामंत्री के रूप में उनसे युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका की उम्मीद है।
ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!