उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

ग्रापए के जिलाध्यक्ष बने विनोद कुमार मिश्र

पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया भरोसा

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर सोनभद्र जिले की कमान विनोद कुमार मिश्र को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर है।

ज्ञातव्य है कि पिछले महीने जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा और प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद कुमार मिश्र को जिला संयोजक मनोनीत किया गया था।

जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद विनोद कुमार मिश्र ने संगठन के विस्तार की दिशा में कार्य करते हुए जिले की चारों तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन कराया। इसमें राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष के रूप में जयनाथ मौर्य, घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, ओबरा तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह और दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। गठित कार्यकारिणी की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी और मंडलायुक्त को भेजे पत्र में जिला स्तर पर गठित होने वाली जिला स्थायी समिति में विनोद कुमार मिश्र को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किए जाने की बात कही है।

विनोद कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत का परिणाम है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और पत्रकारिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

पत्रकारों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन और समाज के सामने प्रमुखता से रखने का लगातार प्रयास किया जाएगा। संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों एवं समस्याओं के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी में वरिष्ठ पत्रकारों, साथियों और शुभचिंतकों से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की।

इस अवसर पर उमाकांत मिश्रा, बीएन यादव, सेराज अहमद, विजय कुमार अग्रहरी, ज्ञानेंद्रदत्त पाठक, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुबे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, मोहन प्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गौतम, मुरलीधर पाठक, राघवेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!