उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसोनभद्र

कंपनी राज के विरोध में नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा का रक्तदान कार्यक्रम

जल, जंगल और जमीन बचाने का लिया सामूहिक संकल्प, युवाओं ने रक्तदान कर लोकतांत्रिक आंदोलन का दिया संदेश

रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी
सब तक एक्सप्रेस, सोनभद्र

सोनभद्र। कंपनी राज के विरोध और जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के संकल्प को लेकर नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से बृहद रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूती देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं, बल्कि सोनभद्र के लोगों के जीवन और भविष्य का आधार हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इनके संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

वक्ताओं ने सरकार से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और स्थानीय लोगों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सुमन बिंद ने कहा कि जंगल और पहाड़ ही सोनभद्र की असली पहचान हैं। वहीं बिंदु अगरिया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के जीवन का आधार हैं, इसलिए इनके संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

गुलाब चेरो ने कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कन्हैयालाल धागर ने कहा कि रक्तदान केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि सोनभद्र की अस्मिता और प्राकृतिक विरासत को बचाने के संकल्प का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय, सूरज, संजय, रामराज, हर्षित, अमन, आयुष, शिव बिंद, रामबहल खरवार, आशुतोष, विनय, नगेंद्र, बलवंत, कन्हैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!