उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरमुम्बई

उत्तर प्रदेश शिवसेना के संपर्क प्रमुख बने अशोक तिवारी

उद्धव ठाकरे के आदेश पर मिली जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने की होगी अहम भूमिका

मुंबई। संवाददाता।
शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार राज्य संगठक अशोक तिवारी को उत्तर प्रदेश राज्य के लिए शिवसेना का संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी शिवसेना के मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
अशोक तिवारी को उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन को मजबूत करने, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अशोक तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अमोल कीर्तिकर, नगरसेवक सुहास वाडकर, संदीप सावंत, विनोद कुमार सिंह, आनंद शुक्ला, उमाशंकर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश दुबे, शेरू सिंह सहित उत्तर प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों एवं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अशोक तिवारी के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
शिवसेना नेतृत्व द्वारा की गई इस नियुक्ति को उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!