उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी के वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

कौशाम्बी। जिले के वृद्धजन आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं ने आश्रम प्रबंधक आलोक राय को राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर आलोक राय ने बुजुर्ग महिलाओं को उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा व सेवा का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने वृद्धाश्रम के माहौल को प्रेम, अपनत्व और खुशियों से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button