उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजवाराणसी

भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करेंगी प्रिया सिन्हा, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के साथ किया एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट

वाराणसी/मऊ (सब तक एक्सप्रेस, संवाददाता – साक्षी सेठ)

सोशल मीडिया की पॉपुलर इनफ्लुएंसर प्रिया सिन्हा अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है, जिसके तहत वह कंपनी की फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में नजर आएंगी।

इस बात की जानकारी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने प्रिया सिन्हा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अभिनेत्री प्रिया सिन्हा को एक्सक्लूसिव साइन किया है।”

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली प्रिया सिन्हा सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो और रील्स को लाखों लोग पसंद करते हैं।

कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर प्रिया ने खुशी जताते हुए कहा— “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे इतनी बड़ी म्यूजिक कंपनी से जुड़ने का मौका मिला। मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के हर प्रोजेक्ट में अपना 100 प्रतिशत दूंगी और फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।”

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को बड़ा मंच देने के लिए जानी जाती है। प्रिया सिन्हा की एंट्री से कंपनी के आने वाले प्रोजेक्ट्स में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले दिनों में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button