तिरंगा अभियान के तहत व्यापारियों को बांटे गए ध्वज

लखनऊ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी लखनऊ में आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा वितरण अभियान शुरू किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही बाज़ार, हजरतगंज में व्यापारियों को तिरंगे ध्वज बांटे गए।
इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि राजधानी के व्यापारी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएंगे। प्रमुख बाजारों को तिरंगे और झालरों से सजाया जाएगा तथा 15 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज़ाद भारत में जन्म लिया है, और यह आज़ादी हमारे पूर्वजों की कुर्बानियों का परिणाम है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि भारत को पुनः विश्व गुरु और एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करें।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नरही बाजार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, अश्वनी मिश्रा, रमेश केसरवानी, अनिल अग्रवाल, सुभाष श्रीवास्तव, राकेश साहू, आलोक गुप्ता और नगर उपाध्यक्ष श्यामजी शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।