समाजवादी पार्टी का असली चेहरा फिर सामने : अनुपम मिश्र

✍️ संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा असल में ब्राह्मण विरोधी पार्टी है और छल–कपट की राजनीति करती है।
अनुपम मिश्र ने आरोप लगाया कि पहले झूठा नैरेटिव गढ़ा गया कि भाजपा ब्राह्मण विरोधी है, ताकि ब्राह्मण समाज के वोट हथियाए जा सकें। इसके लिए सपा ने पांडे और मिश्रा उपनाम वाले नेताओं को मोहरा बनाकर समाज को गुमराह किया और उनकी आस्था से खिलवाड़ किया।
उन्होंने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम की 108 फीट ऊँची प्रतिमा, एक विशाल उद्यान और शोध–शिक्षण संस्थान की घोषणा की थी और वादा किया था कि यह सब अक्टूबर 2022 तक बनकर तैयार होगा। लेकिन अब अक्टूबर 2025 आने वाला है, फिर भी न प्रतिमा दिखाई दे रही है, न उद्यान और न संस्थान।
अनुपम मिश्र ने सवाल उठाते हुए कहा –
- 108 फीट ऊँची प्रतिमा कहाँ है?
- वादा किया गया उद्यान कहाँ है?
- शोध संस्थान कहाँ है?
उन्होंने कहा कि साफ है, समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं ने एक बार फिर ब्राह्मण समाज को ठगा और उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है।