उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजलखनऊ

उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले

सब तक एक्सप्रेस | लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 13 अधिकारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं।

📌 सूची के मुताबिक —

  • राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), महोबा को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
  • कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज को एडीएम (वि./रा.), महोबा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नवीन चंद्र, उप जिलाधिकारी उन्नाव को एडीएम (भू-राजस्व), मेरठ भेजा गया है।
  • ज्योति राय, उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय लखनऊ को एडीएम (वि./रा.), बलरामपुर नियुक्त किया गया है।
  • प्रदीप कुमार, एडीएम (वि./रा.), बलरामपुर को उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।
  • सुन्नदु सुधाकरन, एडीएम (वि./रा.), सुल्तानपुर को अपर सचिव, गन्ना एवं चीनी, वाराणसी मंडल भेजा गया है।
  • राकेश सिंह, एडीएम (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ को एडीएम (वि./रा.), सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है।
  • राजकुमार मित्तल, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ को एडीएम (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ बनाया गया है।
  • पवन कुमार, उप जिलाधिकारी बाराबंकी को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ भेजा गया है।
  • राज कुमार सिंह यादव, उप जिलाधिकारी महोबा को एडीएम (न्यायिक), बाराबंकी स्थानांतरित किया गया है।
  • मो. कमर, एडीएम नगर निगम झांसी को उप निदेशक, महिला कल्याण निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
  • राहुल कुमार यादव, प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाया गया है।
  • अंजली गंगवार, उप जिलाधिकारी, कासगंज को प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ पद पर भेजा गया है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुशासन को और मजबूती मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button